एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने उन अफवाह भरी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि एक्टर का उनकी वाइफ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कुछ ठीक नहीं है. बता दें कि ये अटकलें तब लगने वाली जब यूजर्स ने रणवीर-दीपीका के रिलेशनशिप को लेकर एक ट्वीट किया,जिसमें लिखा था, ‘ब्रेकिंग! #DeepikaPadukone और #RanveerSingh के बीच सब कुछ ठीक नहीं है..’ . यह ट्वीट इतना वायरल हो गया है कि कपल के फैंस शॉक्ड हो गए और साथ ही परेशान भी हो गए. अब इन अटकलों पर रणवीर ने रिएक्ट किया और अपने बयान से अपने चाहने वालों का दिल खुश कर दिया है. Source बता दें कि रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बी-टाउन के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों के बीच की स्पेशल बॉन्डिंग फैंस को मेजर कपल गोल्स देती है. इसके इतर दोनों एक-दूसरे पर प्यार और सम्मान बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. बता दें कि कपल ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी. कपल की शादी चार साल हो गए हैं लेकिन इनके मुलाकात के 10 साल हो गए हैं. अफवाहों को किया खारिज रणवीर सिंह ने ‘फिक्की फ्रेम्स फास्ट ट्रैक 2022’ इ...