नई दिल्ली, जेएनएन। Katrina Kaif Photo:
कटरीना कैफ उन सेलेब्स में से हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी बेहद अच्छे से हैंडल करती हैं। फिर चाहे वो परिवार के साथ वक्त गुजारना हो या फिर मां के स्कूल में स्पेशल गेस्ट के तौर जाना हो। कैट हर जिम्मेदारी को बहुत अच्छे से निभाती है। हाल ही में इसका जीता जागता सबूत सामने आया है। शनिवार को कटरीना कैफ तमिलनाडु के मदुरै में माउन्टेन व्यू स्कूल में पहुंची, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
मां सुजैन टर्कोट के स्कूल पहुंची कटरीना
कटरीना कैफ तमिलनाडु के मदुरै में माउन्टेन व्यू स्कूल में पहुंची, इस स्कूल में पहुंचकर कटरीना कैफ ने स्कूल के बच्चों के साथ खूब मस्ती की। रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ की मां सुजैन इस स्कूल में टीजर हैं। अपनी मां के स्कूल पहुंच कटरीना कैफ ने बच्चों के साथ साउथ के हिट सॉन्ग मालम पित्ता पित्ता पर डांस किया और खूब मस्ती की। इस दौरान एक्ट्रेस बिल्कुल देसी लुक में नजर आई। उन्होंने ग्रानी कलर का सूट पहना हुआ था। इस सादगी भरे अंदाज में कटरीना बेहद कमाल लग रही हैं।
शेयर की कई इन तस्वीर और वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना ने बच्चों के साथ काफी क्वालिटी टाइम एंजॉय किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैट ने लिखा- स्थापना दिवस मनाते हुए शनिवार को हमने माउंटेन व्यू स्कूल में अपने संस्थापक के जीवन का उत्सव मनाया, जिनका पिछले साल निधन हो गया था। कुछ विशेष अतिथियों के साथ शिक्षकों और बच्चों की प्रस्तुतियों ने इसे बेहद खास बनाया। हमने यहां तीन नई कक्षाओं का भी उद्घाटन किया। यह वास्तव में एक सुंदर स्कूल है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आई थी। जल्द कैट टाइगर 3 में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। वहीं जल्द सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ 'फोन भूत' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास जी ले जरा है और 'मेरी क्रिसमस' भी शामिल है।
Content Source
Comments
Post a Comment