Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2022

Priyanka Chopra: न्यूयॉर्क में दिवाली की छुट्टी का ऐलान तो प्रियंका चोपड़ा का याद आया बचपन

  Priyanka Chopra On Diwali Holiday In New York:  प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और पूरी दुनियाभर में अपनी काफी तगड़ी पहचान बनाई है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आती हैं और आए दिन अपने पोस्ट के जरिए लाइमलाइट में बनी रहती हैं. वहीं अब उन्होंने न्यूयॉर्क शहर में  दिवाली  को लेकर लिए एक फैसले पर खुशी जताई है. न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिड एडम्स ने गुरुवार को ये घोषणा कि के साल 2023 से अब न्यूयॉर्क के स्कूल में दीवाली पर छुट्टी रहेगी. वहीं एरिक के इस फैसले पर इंस्टाग्राम के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने अपना रिएक्शन दिया है. प्रियंका की आंखों से निकले खुशी के आंसू अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली की सदस्य जेनिफर राजकुमार का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जेनिफर कहती हैं- “साल 2023 से न्यूयॉर्क शहर के स्कूल में सार्वजनिक छुट्टी होगी. "हमारा समय आ गया है. समय आ गया है न्यूयॉर्क के 2 लाख से अधिक हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन धर्मों के लोगों को पहचानने का, जो दीवाली का त्योहार मनाते हैं.” इस वीडियो को शेयर करते ह...

फिल्मों के सुनहरे दौर की सैर कराएगा फिल्म फेस्टिवल, अमितभ बच्चन के जन्मदिन पर 'PVR' की खास प्लानिंग

अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 80 साल के हो जाएंगे. पिछले कई दशकों से सिनेमा पर राज करने वाले अमितभ बच्चन के जन्मदिन को खास बनाने के लिए पीवीआर सिनेमा ने फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया है. 4 दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन की 11 फिल्में दर्शकों को देखने को मिलेंगी. Source सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन जल्द ही 80 साल को छूने वाले हैं. 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है. अमिताभ बच्चन के लाखों फैन्स हर साल उनके जन्मदिन का इंतजार करते हैं.  वहीं बिग बी के 80वें जन्मदिन के मौके को खास बनाने के लिए पीवीआर ने अनोखी प्लानिंग कर ली है. अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर पीवीआर उन्हें ट्रिब्यूट देने जा रहा है. अमिताभ के जन्मदिन के मौके पर पीवीआर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है. 4 दिनों में दिखाई जाएंगी 11 आईकॉनिक फिल्में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर 4 दिनों के फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. पीवीआर द्वारा अमिताभ बच्चन की शानदार फिल्मों और उनके अभिनय को लेकर ट्रिब्यूट देने जा रहा है. इस मौके पर 8 से लेकर 11 अक्टूबर तक 4 दिनों का फिल्म फेस्टिवल आयोजित क...